Dirty Politics in India
क्या किसी को पता था कि कोरोना वापस इतने भयानक रूप में आएगा? किसी को अंदाजा भी नही था। हाँ सरकार से लापरवाही हुई है। मैं इसका खुद विरोध करता हूं पर जो लोग बोल रहे हैं मोदी इस्तीफा दो सोचो किसको प्रधानमंत्री बनाओगे,,है कोई विकल्प? इस भयानक विपत्ति से मोदी ही निकालेंगे। ऐसी विपत्ति आई है कि कोई सोच भी नही सकता। बच कर रहना सावधानी से रहना है हमको। मानता हूं आज मोदी से बहुत लोग नाराज है,,मन में गुस्सा है,,,जायज है पर हमको धैर्य, साहस और सावधानी से काम लेना है। बहुत बड़ी विपदा है ये और सोचो आज कई लोगो के पास खाने को नही है, कइयों के पास इलाज के लिए पैसा नही है,,,वही हाल सरकार का भी है आज देश बंद है अगर हमारे पास कोई आवक नही है तो सरकार के पास कहां से आएगा। बस हम सभी को बच कर रहना है, सावधानी बरतनी है, और विस्वास मन में रखना है कि ये महामारी जल्दी खत्म होगी। जिस तरह घर के मुखिया से अगर गलती हो जाये और परिवार पर आफत आ जाये मुखिया भागता नही है और परिवार उसके खिलाफ नही होता , मुखिया उस विपदा को कैसे दूर करु ये सोचता है और कोशिश में लगा रहता है, अगर परिवार के लोग ही उसके विरुद्ध हो जाये तो उस मुखिया का उस विपदा से सामना करना कठिन हो जाता है, बस यही हाल देश का है, अपने मुखिया पर विस्वास रखो और जो आजकल ये अचानक से सोशल मीडिया में मोदी विरोधी लोग पैदा हो गए इन सब के ऊपर ध्यान मत दो ये लोग मोदी विरोध में कितना गिर सकते हैं उसका अंदाजा भी नही लगा सकते, किसी मे थोड़ा भी दिमाग है नही ऊपर से इनको पोस्ट मिलता है और ये बेवकूफ लोग शेयर करते जाते हैं ।कांग्रेसी, वाममपंथी, और विदेशी लोग भारत को बर्बाद होते देखना चाहते हैं ये कटु सत्य है, सोची जिस आदमी ने 370 धारा खत्म कर दी जो लोग बोलते थे नही हो सकता, जिस राम मंदिर के लिए 400 वर्ष का इंतजार खत्म कराया जिसने जिसे बोलै जाता था bjp सिर्फ वोट के लिए राम नाम का सहारा लेती है उस विवाद को खत्म करवाया, CAA, NRC ट्रिपल तलाक जैसा कानून बनाया जो विपक्ष कहता था कि ये कभी नही हो सकता उस सभी को कर दिखाया । आज हम मोदी पर भरोसा करना है क्योंकि वही हमे इस विपदा से बेहतर तरीके से निकाल सकते हैं, आपके घर के मुखिया को आपकी जरूरत है आज इस भयंकर विपदा में। याद रखना ऐसी विपदा आज तक कभी नही आई है । और इन सोशल मीडिया में मोदी विरोधी अभियान चला रहे चिल्हारों पे ध्यान मत दो ये तो अभी इनका समय है करेंगे ही जैसे हर कीड़े का समय आता है आज कोरोना और इनका आया है। इसका मतलब ये नही की शेर बेच कर कुत्ता, गधा खरीद लें।।।
Comments
Post a Comment